ईसीएल कुनुस्तोडीया में भूमिपुत्र अधिकार मंच का विरोध प्रदर्शन: स्थानीय रोजगार और बेहतर सुविधाओं की मांग



जामुड़िया: ईसीएल के कुनुस्तोडीया एरिया के परसिया कोलियरी एजेंट कार्यालय के सामने शनिवार को भूमिपुत्र अधिकार मंच ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई.


कोरपोरेट लूट का विरोध: प्रदर्शन के दौरान शिक्षित बाउरी समाज के पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष सीमांतो बाउरी ने आरोप लगाया कि कोरपोरेट कंपनियां स्थानीय संसाधनों का दोहन कर रही हैं. जिस तरह ब्रिटिश शासनकाल में धन लूटकर लंदन भेजा जाता था, उसी तरह आज जल, जंगल और जमीन को लूटकर कोलकाता ले जाया जा रहा है.


स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव: श्री बाउरी ने कहा कि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोलकाता जाना पड़ता है, जबकि यहां की खराब हवा और पानी के कारण लोगों की किडनी और लीवर खराब हो रहे हैं. बाहर से लोगों को लाकर मशीनों से कोयला खनन किया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि एमडीओ चलाने से होने वाले मुनाफे का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पास के धानडाडीह गांव के लोगों को बिजली क्यों नहीं मिल रही है, जबकि रात के अंधेरे में कुछ दलाल नेता और पुलिस मिलकर कोयला, लोहा और बालू की चोरी कर रहे हैं. सीमांतो बाउरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों को बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है. जब तक कुनुस्तोडीया के महाप्रबंधक ज्ञापन नहीं लेंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.


विभिन्न संगठनों का समर्थन: इस प्रदर्शन में पश्चिम बंग ग्वाला समाज के राज्य अध्यक्ष नयन गोप, भूमिपुत्र अधिकार मंच के निताई बाउरी, आकाश बाउरी, मनोरंजन बाध्यकर, प्रीतम बागदी, सुनील टुडू, रबी हंसदा और चंद्रिका बाउरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता