सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर देखने के बाद रानीगंज थाना के पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया




रानीगंज-सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर देखने के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर विकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस ने काली पूजा उत्सव के बीच एक लुटेरे को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया. रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस व पीसी पार्टी पुलिस ने रविवार की रात आग्नेयास्त्र के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि उक्त व्यक्ति महाबीर कोलियरी के साहेब कोठी सीयारसोल ओसीपी की ओर जा रहा था. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली कि वह आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा है, पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस और रानीगंज थाने की पुलिस ने एक साथ इलाके की घेराबंदी कर युवक को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि गिरफ्तार युवक रानीगंज के महाबीर कोलियरी क्षेत्र के साईं मंदिर के बगल का निवासी 19 वर्षीय मनीष केवट है. कुछ दिन पहले इस युवक ने असलहे के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर फैल गई, यह खबर पुलिस प्रशासन तक पहुंचने के बाद पुलिस रविवार की रात युवक को पकड़ने में कामयाब रही. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक को जब सोमवार को आसनसोल जिला अदालत में लाया गया तो न्यायाधीश ने उसे 7 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लेने की इजाजत दे दी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक के साथ कोई और भी जुड़ा था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता