कोलकाता (न्यूज़ एशिया) | बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंदू सम्मिलित सनातनी जोत के नेता और इस्कॉन ट्रस्ट के सचिव रहे चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. हिन्दुओं पर हो रहे हमले के विरोध में और स्वामी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को रिहा करने की मांग में आज बंगीय हिंदू जागरण दल की ओर से एक विशाल रैली निकाली गई और बांग्लादेश हाई कमीशन अभियान का आयोजन किया गया. जागरण दल की ओर से विशाल रैली सियालदाह से शुरू हुई जो बांग्लादेश हाई कमीशन तक पहुँची। बांग्लादेश दूतावास अभियान का आयोजन 10 सूत्री मांगों को लेकर किया गया था बंगीय हिंदू जागरण दल के तरफ से बताया है कि हमारी मांग है कि जल्द से जल्द चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी प्रभु को रिहा किया जाए. बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार को रोका जाए. बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है, बहू बेटियों की इज्जत से खेला जा रहा है ,मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है. हमारी मांग है कि बांग्लादेश संस्कार चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी प्रभु को रिहा करने के साथ थी हिंदू पर अत्याचार को रोके।

0 टिप्पणियाँ