मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के बेलडांगा जाने के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार को कृष्णानगर में पुलिस की बाधाओं का सामना करना पड़ा. पुलिस की भूमिका से क्षुब्ध बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार समेत बीजेपी कार्यकर्ता सड़क जाम कर सड़क पर बैठ गये. भाजपा नेताओं का प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला. इसके बाद नदिया के कोतवाली थाने की पुलिस ने सुकांत मजूमदार और बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और वैन में बिठाकर कोतवाली थाने ले आई.


0 टिप्पणियाँ