बाँसड़ा गांव की महिलाएं सड़कों पर उतारी आदिवासी संस्कृति



रानीगंज: बिरसा मुंडा की जयंती समारोह और तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा बंसरा गांव इन दिनों आदिवासी कला का अद्भुत नजारा पेश कर रहा है.गांव की महिलाएं पिछले तीन दिनों से लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क को रंग-बिरंगे अल्पनाओं से सजा रही हैं. ये अल्पनाएं सिर्फ सजावट नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति और जीवनशैली की कहानियां बयां कर रही हैं.



सड़कों पर उकेरी गईं अल्पनाओं में आदिवासी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, वाद्य यंत्र जैसे धमसा, मादल, तीर-कमान, और पुष्प डिजाइन प्रमुख रूप से दिखाई दे रहे हैं. बुजुर्गों से लेकर युवा महिलाओं तक सभी ने मिलकर इस कलात्मक कार्य को अंजाम दिया है.


क्यों बनाई जा रही हैं ये अल्पनाएं?


गांव की महिलाओं का मानना है कि इस आयोजन में दूर-दूर से हजारों लोग आएंगे.इसलिए उन्होंने गांव को एक अनोखा रूप देने का फैसला किया. ये अल्पनाएं न सिर्फ मेहमानों का स्वागत करेंगी बल्कि आदिवासी संस्कृति के प्रति लोगों का ध्यान भी आकर्षित करेंगी.


तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी


इस साल की तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई महिलाएं भी भाग ले रही हैं. महिलाओं ने इस खास पहल को महिला प्रतियोगियों के स्वागत के लिए समर्पित किया है.


बाँसड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में तीरंदाजी प्रतियोगिता के अलावा आदिवासी नृत्य, राम मांडी और जया हासदा की प्रस्तुतियां भी होंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा