बांकुड़ा में नाबालिग की रहस्यमयी मौत: प्रेमी और उसके पिता गिरफ्तार




बांकुड़ा: बांकुड़ा जिले के छतना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिसमें एक नाबालिग लड़की की रहस्यमयी मौत हो गई है। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी राहुल बाउरी और उसके पिता धीरेंद्रनाथ बाउरी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक, राहुल ने अपनी प्रेमिका को दक्षिणेश्वर मंदिर जाने के बहाने छतना स्थित अपने घर ले आया था। कुछ दिन बाद लड़की की मौत हो गई। लड़की के परिवार ने जब इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।


लड़की के परिवार का आरोप है कि राहुल और उसके पिता ने उनकी बेटी के साथ कुछ गलत किया है और उसकी हत्या कर दी है। परिवार ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच की मांग की है।


छतना थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर