भैया दूज के अवसर पर राज्य के मंत्री और आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक उनके भाई अभिजीत घटक और अरुण घटक के माथे पर उनकी बहनों प्रणति बनर्जी स्वाति मुखर्जी मुनमुन चक्रवर्ती ब्रतती बनर्जी ने तिलक लगाया





आसनसोल-भाई दूज के अवसर पर पूरे प्रदेश में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया. राज्य के मंत्री और आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक उनके भाई अभिजीत घटक और अरुण घटक के माथे पर उनकी बहनों प्रणति बनर्जी स्वाति मुखर्जी मुनमुन चक्रवर्ती ब्रतती बनर्जी ने तिलक लगाया. इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वह जितने भी व्यस्त क्यों ना रहे साल के इस दिन वह अपनी बहनों के पास खानदान के पैतृक निवास चेलीडंगाल में जरूर आते हैं और बहनों से तिलक लगवाते हैं. उन्होंने कहा कि हर एक भाई के लिए बेहद खास दिन है और इसीलिए वह हर साल यहां आते हैं वहीं उनकी बहन प्रणति बनर्जी ने कहा कि उनके भाई मंत्री हैं, बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन इस दिन वह हर साल अपनी बहनों के पास आते हैं और उनसे तिलक लगाते हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन हर एक बहन और भाई के लिए बेहद खास है और उन्हें बहुत खुशी है कि उनके भाई अपनी व्यवस्थाओं के बीच भी इस दिन को नहीं भुलते. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज अपने भाइयों के लिए उनके पसंद के खाने बनाए गए हैं और खीर भी बनाया गया है जो कि भाई दूज के दिन बहुत जरूरी होता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता