दिवाली की रात बाइक और बोलेरो कार की टक्कर में चार की मौत





 पूर्व बर्दवान (पीबी टीवी ) | दिवाली की रात बाइक और बोलेरो कार की टक्कर चार युवकों की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी है . सड़क हादसा गुरुवार रात पूर्वी बर्दवान जिले के कालना कटवा रोड पर समुद्रगढ़ गौरांग पारा के पास हुई. सभी मृतक और घायल नसरतपुर डांगापाड़ा के रहने वाले थे.चारों मृतक दो मोटरसाइकिलों पर नादिया जिले के नबद्वीप से पूर्वी बर्दवान जिले के समुद्रगढ़ स्थित अपने आवास लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक तेज गति से चला रहे थे तभी गौरांगपारा इलाके में विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई. स्थानीय नादानघाट थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को कालना स्पेशलिटी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में मारे गए चार लोगों की पहचान आरिफ शेख, अबू मंडल, अबू बकर सिद्दीकी मंडल और अब्दुल सीलीम मोल्ला के रूप में हुई है। सभी समुद्रगढ़ इलाके के रहने वाले थे. पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टक्कर के बाद संतुलन खो बैठी दोनों मोटरसाइकिलों में से एक ने पास से गुजर रही महिला पद्मा दास को भी टक्कर मार दी। स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है।

दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन का चालक दुर्घटना के समय से ही फरार हो गया था. अधिकारियों ने यहां कहा कि पुलिस ने पहले ही चारों मृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है।

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने शिकायत की कि समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद स्थानीय थाने की पुलिस दुर्घटनास्थल पर देर से पहुंची और तब तक स्थानीय लोगों ने शुरुआती बचाव अभियान लगभग पूरा कर लिया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा