दामोदरपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, 16 टीमें कर रही हैं प्रतिस्पर्धा



जामुड़िया- दामोदरपुर आदीवासी क्लब ने गिरधन मेटल प्राइवेट लिमिटेड (सुपर शक्ति फाउंडेशन) के सहयोग से एक बार फिर से दामोदरपुर तिलका माजी फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया है. शनिवार को इस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया और फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा.


इस टूर्नामेंट के शुरू होने से अंचल के खेल जगत में काफी उत्साह है. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं. विजेता टीम को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी.इस अवसर पर जामुड़िया बोरो एक के चैयरमैन शेख शानदार ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.


इस अवसर पर गिरधन मेटल प्राइवेट लिमिटेड के कमर्शियल हेड नवीन शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी हमेशा से स्थानीय समुदाय के विकास में योगदान देती रही है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को जीएमपीएल परिवार की ओर से धन्यवाद दिया जाता है.


इस मौके पर आशीष पाण्डे, संजय गुप्ता, पंकज सिंह, मानिक हेम्ब्रम, रबी हांसदा, उतम हेम्ब्रम शेख सदरुदिन, कालीदास मुर्मू और बबलू पोद्दार जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता