रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 15 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मेयर का ध्यान रानीगंज की मूलभूत समस्याओं जैसे खराब सड़कों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आवश्यकता, सियारसोल में एक नई हटिया बनाने और एक टाउन हॉल बनाने की आवश्यकता आदि पर आकर्षित किया.
श्री खेतान के अनुसार, मेयर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए यथासंभव जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. मेयर ने यह भी बताया कि दो सड़कों के निर्माण का टेंडर हो चुका है और चार मुख्य मार्गों के निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने निकासी व्यवस्था की गहन सफाई का भी अनुरोध किया जिस पर मेयर ने सकारात्मक जवाब दिया.
रोहित खेतान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मेयर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेंगे और यथासंभव प्रयास करेंगे कि इन समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान, उपाध्यक्ष दीपक जालान, कोषाध्यक्ष रुबी गढ़वाला, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनोज केसरी,दीपक जालान,कौशल सिंह उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ