आसनसोल : आसनसोल नगर बुगण के मेयर बिधान उपाध्याय ने मंगलवार को छठ पूजा की पूर्व संध्या पर सीतारामपुर में एक छठ घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि सीतारामपुर के निवासियों द्वारा क्षेत्र में छठ घाट बनाने के लिए आवेदन देने के बाद माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर छठ पूजा की पूर्व संध्या पर छठ घाट का उद्घाटन किया गया । घाट को बनाने में 9 लाख रुपये और घाट के आसपास विद्युतीकरण के लिए 3 लाख रुपये खर्च किये गये हैं.

0 टिप्पणियाँ