हावड़ा ब्रिज पर होगी स्वास्थ्य जांच, आज रात 11:30 बजे से पांच घंटे के लिए हावड़ा ब्रिज पूरी तरह बंद रहेगा





कोलकाता (पीबी टीवी) : हावड़ा ब्रिज आज रात 11:30 बजे से पांच घंटे के लिए वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला यात्री सुरक्षा के हित में लिया गया है। उन पांच घंटों के दौरान, हावड़ा से कोलकाता और कोलकाता से हावड़ा तक के सभी यातायात को अन्य मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा। हावड़ा सिटी पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पुल पर प्रतिदिन हजारों वाहन हावड़ा से कोलकाता और कोलकाता से हावड़ा आते-जाते हैं। कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाले प्रसिद्ध रवींद्र सेतु, जिसे हावड़ा ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस कारण, शनिवार 16 नवंबर की रात 11:30 बजे से लेकर रविवार 17 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस निर्णय की जानकारी शुक्रवार को हावड़ा सिटी पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। 

हावड़ा से कोलकाता जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। सेकेंड हुगली ब्रिज, बाली ब्रिज और निवेदिता सेतु को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सेकेंड हुगली ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को फोरशोर रोड के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि बाली ब्रिज और निवेदिता सेतु की ओर जाने वाले वाहन जीटी रोड का इस्तेमाल करेंगे। इस पांच घंटे की अवधि के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता