तपसी रेल फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध जताया



जामुड़िया-तपसी रेलवे फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्श किया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस फाटक को मंगलवार की संध्या अचानक बंद किए जाने के बाद स्थानीय निवासी स्टेशन पाड़ा, जान बाजार एवं दास पाड़ा के लोग प्रदर्शन करने लगे. उनका आरोप है कि रेलवे विभाग बिना पूर्व सूचना के रेलवे फाटक बंद कर दिया , जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी राजा मुखर्जी ने कहा कि यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, रेलवे फाटक को बंद करने की साजिश की जा रही थी,एवं आज रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया,जिससे यहां के लोगों को रास्ते से आर पार जाने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना होगा. जबकि यहां पर पोस्ट ऑफिस है, मार्केट है. ऐसे में अगर रेलवे फाटक को बंद कर दिया जाता है तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.हालांकि लोगों के आंदोलन की वजह से स्टेशन मास्टर आए और उन्होंने आश्वासन दिया के रेलवे फाटक बंद नहीं होगा. जबकि प्रदर्शन करने वाले नागरिको ने कहा कि अगर भविष्य में रेलवे फाटक को बंद करने की कोशिश की गई तो स्थानीय निवासी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. इस बारे में स्थानीय पंचायत सदस्य माला बाउरी ने भी कहा कि अगर रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया तो यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा . इसी मुद्दे पर यहां के लोगों के साथ वह भी आंदोलन कर रही हैं और अगर भविष्य में रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है तो और बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता