रानीगंज: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की रानीगंज शाखा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रशासन और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम में आईएमए रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डॉ. चैताली बसु, सचिव पियालि दासगुप्ता, डॉ. एसके बसु, डॉ. सुभेंदु माझी, डॉ. पी आर घोष सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे. इस अवसर पर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता, बल्लभपुर फांड़ी प्रभारी सौमेन बैनर्जी, नीमचा फांड़ी प्रभारी मलय दास और पंजाबी मोड़ फांड़ी प्रभारी रवींद्रनाथ दोलुई को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही, स्थानीय मीडिया के कुछ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.
यह सम्मान हाल ही में हुई आरजी कर की घटना के विरोध में आईएमए रानीगंज शाखा द्वारा किए गए आंदोलन में प्रशासन और मीडिया के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए दिया गया. शाखा ने इस दौरान प्रशासन और मीडिया द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.बच्चों के उत्साहवर्धक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया.



0 टिप्पणियाँ