भैंसों से लदे दो संदिग्ध कंटेनर को रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन




जामुड़िया: भैंसों से लदे दो संदिग्ध कंटेनर को रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन. यह घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के इकडा रेल गेट के पास दुर्गा मंदिर के सामने हुई. क्षेत्र में संदिग्ध रूप से प्रवेश करते इन कंटेनरों को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ, और उन्होंने वाहनों को रोककर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद, जामुड़िया थाना पुलिस ने दोनों कंटेनर वाहनों को थाने में ले लिया.


शेखपुर गांव के निवासी गुणमय घोष ने बताया कि हाल ही में इलाके में कई मवेशी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं.चोरी हुए कुछ मवेशियों को पास के जंगल में उनके मुंह में कपड़ा बांधे तथा मवेशियों को बंधे हुए हाल में बरामद किया गया था, लेकिन बाकी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इकडा रेल गेट के पास संदिग्ध रूप से खड़े इन दो कंटेनरों को देखकर स्थानीय लोग सतर्क हो गए,जब वाहन चालक से पूछताछ की गई, तो उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया.


गुणमय घोष ने बताया कि वाहन चालक के अनुसार, भैंसों को आसनसोल रेल पार्क से लोड किया गया था, लेकिन सवाल यह उठता है कि वे फिर से जामुड़िया की ओर क्यों आ रहे थे? इसके अलावा, वाहनों के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं था। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत थाने को सूचित किया, और पुलिस ने आकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया.


वाहन चालक मोहम्मद आज़ाद ने बताया कि उन्होंने केवल आसनसोल रेल पार्क से भैंसों को लोड किया था और इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं पता. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, और स्थानीय लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली