जामुड़िया में शांतिपूर्ण से काली पूजा सम्पन्न करने के लिए गेट मीटिंग का आयोजन

फोटो-काली पूजा को लेकर गेट मीटिंग करते लोग


जामुड़िया: आगामी काली पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए सातग्राम एरिया क्षेत्र अधीन श्रीपुर क्षेत्र के निघा कोलियरी में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया.इस बैठक में आमरा को एक जन और सरकारी काली पूजा कमिटी के सदस्यों ने दोनों काली पूजा को लेकर चर्चा किया.


 बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दोनों पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर आपने -अपने विचार व्यक्त किये.

इस बैठक में डॉ प्रमोद पाठक ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जामड़िया में होने वाली काली पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न करने के लिए स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर प्रयास कर रहे हैं.

 मंगल पांडेय ने कहा कि यहां पर भव्य मेले का आयोजन होता है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से लोग भी आते हैं.इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पूजा कमिटी सदस्यों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है.

बैठक में पूजा चंदा की राशि 600 रुपये निर्धारित की गई है. सभी लोगों से इस चंदे में योगदान देने का आग्रह किया गया, ताकि पूजा को और अधिक भव्य बनाया जा सके. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का अनुरोध किया गया.

इस बैठक में विजय सिंह, मनोज चौबे, मंगल पाण्डे, प्रमोद पाठक, सोमनाथ चटर्जी, अजगर अली खान, बिनय झा, रामजी कोयरी, कल्याण महंती, सुरेश नोनिया, राज कुमार सिंह और बापी बैनर्जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार