कोलकाता (पीबी टीवी )- पूर्वी बर्दवान जिले के जमालपुर थाना जौग्राम कोलेपुकुर क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. जमालपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. शनिवार रात इस घटना से सनसनी फैल गई. आरोप है कि देह व्यापार से जुड़े लोगों से बात कर रहे पत्रकार का कैमरा छीन लिया गया. देह व्यापार से जुड़े लोग पत्रकारों से बात करने के दौरान बदतमीजी की। इस मामले में 40 साल के प्रभावशाली सीपीआईएम नेता का नाम सामने आया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सीपीएम नेता का नाम दुलाल शिकदर है. दुलाल शिकदर ने अपने घर में छोटे-छोटे कमरे बना रखे है और उसको किराए पर देते है हालांकि किराए के कमरों का उपयोग केवल रात में किया जाता था।

0 टिप्पणियाँ