लक्ष्मी पूजा के पहले महंगाई की मार, सब्जियों की कीमतों में लगी हुई है आग



रानीगंज- लक्ष्मी (लखी) पूजा से पहले सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. बुधवार को काजीगारी लक्ष्मी पूजा है और उस पूजा में खिचड़ी के साथ सब्जियों का भी बहुत महत्व है. मगर सब्जियों के दाम आसमान पर हैं, आलू से लेकर प्याज, फूलगोभी, मिर्च और अन्य सब्जियों के दाम आसमान पर हैं, जिसका नतीजा यह है कि सब्जी खरीदने आने वाले खरीदारों को अब उन सभी सब्जियों को खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है. 

मंगलवार को रानीगंज के बाज़ारों में बिन्स 80 रूपये, फूलगोभी 80 रुपये से 100 रुपये प्रति, टमाटर 100 से 120 रूपये प्रति किलो, खीरा 80 रूपये प्रति किलो, बैंगन 80 रूपये प्रति किलो, गाजर 120 रूपये प्रति किलो, पत्तागोभी 60 रूपये प्रति किलो, आलू 30 रूपये प्रति किलो, प्याज 70 रूपये प्रति किलो, अदरक 200 रूपये प्रति किलो, लहसुन 300 रूपये प्रति किलो, परवल 70 रूपये प्रति किलो बिक रहा है 

देखा जाए तो आलू से लेकर फूलगोभी, पत्तागोभी, खीरा, गाजर, चुकंदर, हरी मिर्च, क्वास, नींबू, अदरक, प्याज, टमाटर, बैंगन तक सभी सब्जियां महंगी हैं और खरीदारों का कहना है कि उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. रसोई पर पड़ रही महंगाई की मार ने आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. बाजार में सब्जी खरीद कर आई महिलाएं सब्जी के बढ़े हुए दामों से परेशान नजर आईं.

 उनका कहना हैं कि एक समय था जब 200 रुपये में कई सब्जियां आ जाती थी, लेकिन अब 500 रुपये कहां जाते हैं, वो भी पता नहीं चलता. सब्जियों के दामों में इतनी तेजी को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने भी बताया कि इतनी महंगाई उन्होंने कभी नहीं देखी.

सब्जी बेचने वाले दो दुकानदारों ने बताया कि वो क्रमश: 20 साल और 8 साल से सब्जी बेच रहे हैं, लेकिन ऐसी महंगाई पहली बार देखने को मिली है. लिहाजा उनका कहना है कि अत्यधिक बारिश की वजह से सब्जियां खेत में ही सड़ गई है,जिसके कारण सब्जी के थोक विक्रेता महंगे दामो में हमलोगों को सब्जियां दे रहे है , अगर मंडी में सब्जी ज्यादा आएगी तो दाम अपने आप नीचे आ जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली