बोरो एक के चैयरमेन ने किया पानी टंकी का उद्घाटन



जामुड़िया: जामुड़िया बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या तीन के परीहारपुर पंच गंगा शमशान के पास रविवार को पानी टंकी का उद्घाटन किया गया. जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार द्वारा फीता काट कर इस पानी टंकी का उद्घाटन किया गया.इस दौरान बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि परीहारपुर गांव के लोगो द्वारा काफी दिनों से शमशान घाट के पास एक पानी टंकी की मांग किया जा रहा था. लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए पानी टंकी का निर्माण आसनसोल नगरनिगम द्वारा कराया गया. कुल 1 लाख 94 हजार 741 रूपए की लागत से पानी टंकी की निर्माण किया गया, जिससे शमशान आने वाले लोगों को पानी की असुविधा नहीं हो. शमशान घाट पर लोग दाह संस्कार करने आते है ,जिन्हें पानी को लेकर काफी असुविधा होती थी ,जिसे ध्यान में रखते हुए पानी टंकी का निर्माण कराया गया.इस दौरान वार्ड पार्षद अब्दुल हाउस ने कहा कि शमशान घाट के पास एक तालाब था जो पिछले फरवरी महीने में सुख गया, जिसके बाद पानी को लेकर लोगों को काफी असुविधा हो रही थी. आसनसोल नगरनिगम के मेयर विधान उपाध्याय की पहल पर पानी टंकी का निर्माण करा लोगों की समस्या का निदान कराया गया. पंचगंगा शमशान घाट पर पडिहारपुर सहित आस पास के कई इलाके के लोग शव दाह करने आते है जिन्हें काफी असुविधा होती थी. पानी टंकी के निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.उद्घाटन समारोह के दौरान जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार,वार्ड पार्षद अब्दुल हाउस के अलावा जीतू चक्रवर्ती,प्राण मंडल,सोमेश दत्ता,कौशिक बाध्यकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन