बांकुड़ा-तिलोत्तमा मामले में इंसाफ, सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास, सेंट्रल रेफरल शुरू करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर कोलकाता में जुनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल के समर्थन में आईएमए के आह्वान पर बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू की. कोलकाता में आमरण अनशन को समर्थन देने जूनियर डॉक्टरों ने आज से बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज में उसी मंच पर भूख हड़ताल शुरू कर दी, जहां जूनियर डॉक्टर तिलोत्तमा के मुकदमे की मांग को लेकर 2 महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे थे. जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि यह भूख हड़ताल आज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगी. वहीं, जूनियर डॉक्टरों ने द्रोह कार्निवल के अवसर पर आज दोपहर बांकुडा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज में एक विशाल जुलूस का आह्वान किया है.
इस बारे में अनशन कर रही एक जूनियर डॉक्टर डॉक्टर सोनाली धवल ने कहा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर जिन मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं .उन्ही मांगों के समर्थन में बांकुडा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर भी अनशन कर रहे हैं. अनशन मंच पर 12 डॉक्टर है लेकिन कई डॉक्टर ऐसे हैं जो ड्यूटी पर ही अनशन कर रहे हैं इसके अलावा शाम को मेडिकल कॉलेज प्रांगण से लेकर भैरव स्थान मंदिर तक एक रैली निकाली जाएगी जिसका नाम द्रोह कार्निवल रखा गया है.

0 टिप्पणियाँ