कैंसर मरीज ने अमृतनगर कोलियरी के पर्सनल मैनेजर द्वारा नोकरी के जोइनिंग के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

खाने का पैसा नहीं कहां से दे पर्सनल मैनेजर को पैसा-कृष्ना बाउरी



 रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत अमृत नगर कोलियरी के एक श्रमिक कृष्ण बावरी जो कैंसर कितना बावरी जो कैंसर मरीज है, इलाज के पश्चात कोलियरी में पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर ईसीएल के एजेंट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को वह अपने परिवार और परिजनों को साथ लेकर पहले एजेंट के ऑफिस के पर्सनल मैनेजर के ऑफिस गए और बाद में जब उन्हें पता चला कि उनको जल्दी नौकरी पर रखना संभव नहीं है तो उन्होंने एजेंट के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कृष्ना ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे नोकरी के पुनः नियुक्ति के लिए कई माह से टाल बहाना किये जा रहे हैं. पर्सनल मैनेजर और एक अन्य अधिकारी द्वारा उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं, जबकि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं है,लोगो से उधार लेकर किसी तरह अपना गुजारा चला रहे है. हालांकि कोलियरी के पर्सनल मैनेजर ने कहा कि सब कुछ नियमों के तहत किया जा रहा है, किसी भी तरह से कोई बल प्रयोग नहीं किया गया है, उनके अनुरोध को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है और पैसे लेने का आरोप पूरी तरह से गलत है, दरअसल यहां के एक श्रमिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है उनके द्वारा ही उकसाने पर इस तरह का आरोप लगाई जा रहे हैं . खदान श्रमिक के इस तरह विरोध करने की खबर मिलते ही रानीगंज थाने की निमचा चौकी की पुलिस ईसीएल के सुरक्षा गार्डों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद वे खदान श्रमिक को अपने साथ पर्सनल मैनेजर के पास ले गये और मजदूर की शिकायत के बारे में पूछा. पर्सनल मैनेजर दीनबंधु मंडल ने कहा कि कृष्णा बाउरी नाम का यह मजदूर काफी दिनों से काम पर नहीं आया था और आज अचानक आ गया. और नियुक्ति की मांग करने लगा. इस पर पर्सनल मैनजर द्वारा उनको यह बताने के बाद ही कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गयी.पर्सनल मैनेजर ने दावा किया कि मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज ईसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिए हैं ताकि सभी मुद्दों पर गौर करने के बाद खदान श्रमिक की पुनः नियुक्ति हो सकें. पुलिस प्रशासन के समक्ष ये सारी बातें सुनने के बाद खदान श्रमिक को काम पर लौटने का आश्वासन मिला और स्थिति सामान्य हुयी. हालाँकि, जिस तरह से खदान अधिकारियों पर बार-बार आरोप रहे हैं, उस पर खान अधिकारी दीनबंधु मंडल ने अपनी झुंझलाहट व्यक्त की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार