जामुड़िया:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार तथा बेरहमी से हत्या करने के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर शुक्रवार को पुरे राज्य में भाजपा की ओर से चक्का जाम करने का आव्हान किया गया था.इसी क्रम में जामुड़िया पेट्रोल पंप के पास जामुड़िया भाजपा की तरफ से सड़क अवरोध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.सड़क अवरोध लगभग पन्द्रह मिनट तक चला जो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ. इस मौके पर भाजपा के जिला महासचिव सचिव तपस राय,मंडल चार अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता संतोष सिंह,साधन माझी, झंटु रुईदास, देवाशीष कर्मकार, सरस्वती केवड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रानीगंज प्रखंड के बल्लभपुर के साहेबगंज चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर चक्का जाम किया. इस चक्का जाम कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी मौजूद थे. इनके अलावा बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यह चक्का जाम कार्यक्रम करीब 15 मिनट तक चला. उसके बाद पुलिस ने जाम हटाया. इस संदर्भ में बप्पा चटर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अभया को इंसाफ दिलाने की मांग पर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है . 9 अगस्त को जब महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की जा रही थी तब पुलिस निष्क्रिय थी .14 अगस्त को जब गुंडो ने आरजी कर अस्पताल में घुसकर तांडव चलाया तब भी पुलिस निष्क्रिय थी ,लेकिन इसके खिलाफ जब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंद का ऐलान किया गया था तब इसी रानीगंज में साहिबगंज मोड पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई थी उस समय भी पुलिस निष्क्रिय थी लेकिन आज जब भाजपा द्वारा चक्का जाम का ऐलान किया गया है तब पुलिस द्वारा ममता बनर्जी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले लेकिन भाजपा महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करती रहेगी. उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है चाहे वह डीआईजी ,आईजी की बेटी हो या खुद ममता बनर्जी के भतीजे की बीवी आज बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है और यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
रानीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग 60 स्कूल मोड इलाके में भी भाजपा की तरफ से पथावरोध किया गया .इस मौके पर भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. उन्होंने रोड जाम कर कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए देवजीत खां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी से इस्तीफा मांग रही है क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं यहां पर सिर्फ एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना नहीं आए दिन लगभग रोजाना है महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल नष्ट हो चुकी है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी को इस्तीफा देना होगा.
उन्होंने प्रशासन से भी मांग की के ऐसे मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें.इस मौके पर यहां रवि केसरी, राजा भौमिक, शताब्दी चटर्जी, देवकुमार बोस सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ