![]() |
| फोटो- ग्रामीणों द्वारा कारखाना के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए |
रानीगंज-रानीगंज के बकतार ग्रामवासियों ने श्री सत्या स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कारखाना के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस कारखाने द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाई जा रही है. इस बारे में स्थानीय निवासी जयदेव खां ने बताया कि आज से एक डेढ़ महीना पहले स्थानीय लोगों द्वारा इस कारखाने के प्रबंधन को प्रदूषण बंद करने के लिए प्रदर्शन किया गया था . कारखाना प्रबंधन द्वारा 200 टन का एक नया क्लीन बैठाया गया है लेकिन इसके लिए कोई ग्रामीणों के साथ कोई बैठक तक नहीं की गई है. कारखाना प्रबंधन से जब इस बारे में बात की गई तो कारखाना प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि गांव के 40 लोगों के साथ बैठक करके उनकी अनुमति ली गई थी. उन्होंने कहा कि जब कारखाना प्रबंधन से पूछा गया कि वह कौन लोग थे जिनके साथ कारखाना प्रबंधन द्वारा बैठक की गई थी तो कारखाना प्रबंधन उन लोगों के नाम नहीं बता सका. उन्होंने इस बात के आशंका जताई कि शायद कारखाना प्रबंधन गांव के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहा है. कारखाने की वजह से यहां पर इतना ज्यादा प्रदूषण हो रहा है कि लोग ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, पिछले साल प्रदूषण की वजह से हुई बीमारियों के चलते कई लोग स्वास जनित रोग से मारे गए, लेकिन कारखाना प्रबंधन को लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं है .उन्होंने साफ कहा कि वह कारखाना को बंद नहीं करना चाहते लेकिन जब तक प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए कारखाना प्रबंधन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया जाता गांव के लोग गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते रहेंगे . उन्होंने कहा कि कारखाना प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि ग्रामीणों के साथ एक निजी होटल में बैठक की गई थी, उनका सवाल है कि गांव के मसले को लेकर गांव के अंदर बैठक होगी किसी निजी होटल में बैठक क्यों होगी. हालांकि इस बारे में कारखाना के मैनेजर अरिजीत दत्त से बात की तो उन्होंने कहा कि कारखाने के पास प्रदूषण को लेकर सभी अनुमति पत्र हैं और स्थानीय लोगों के साथ इस बारे में एक बैठक भी की गई थी. उन्होंने कहा कि कारखाना प्रबंधन कोई गैर कानूनी काम नहीं कर रहा है और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुछ नई मशीन लगाई जा रही है जो कल तक लग जाएगी , इसके बाद वह समस्या नहीं रहेगी.


0 टिप्पणियाँ