सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, नाम बदला, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो डाले




नई दिल्ली - भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल   चैनल को हैक कर लिया गया और उस पर XRP को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाए जाने लगे. यह अमेरिका स्थित कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित एक क्रिप्टोकरेंसी है.शीर्ष अदालत संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वीडियोज को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया गया है। बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन फिलहाल यूट्यूब चैनल की हैकिंग की जांच कर रहा है।  शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था.जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड पिछली सुनवाई के वीडियो को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया. इसके बाद ‘ब्रैड गारलिंगहाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन’ शीर्षक वाला एक ब्लैंक वीडियो वर्तमान में हैक किए गए चैनल पर लाइव किया गया.आज कल आम तौर पर देखा जा रहा है कि स्कैमर्स द्वारा लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रिपल ने खुद ही हैकर्स द्वारा अपने सीआईओ  ब्रैड गारलिंगहाउस का प्रतिरूपण करने से रोकने में विफल रहने के लिए यूट्यूब चैनल   पर मुकदमा दायर किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता