चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार




कोलकाता (पीबी टीवी )| पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत के आधार पर 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कटवा कोर्ट में पेश किया।  आरजीके में मेडिकल छात्रा से रेप और हत्या के विरोध में पूरा देश विरोध प्रदर्शन चल रहा है. और इस माहौल में एक के बाद एक महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं. कल चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगा था.  इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हालांकि घटना के बाद आरोपी गायब हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. घटना पूर्वी बर्दवान के कटवा थाने के आलमपुर पंचायत इलाके में हुई.घटना के बाद पूर्वी बर्दवान पुलिस ने कटवा थाने की पुलिस के साथ कई टीमें बनाई और ड्रोन और ड्रैगन लाइट की मदद से आरोपी चरण माझी को एक जंगल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह दोपहर से छिपा हुआ था। पूरे जंगल की घेराबंदी कर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट भेज दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता