रानीगंज विभिन्न मांगों को लेकर माकपा रानीगंज एरिया कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान मीना धीवर को ज्ञापन सौंपा. इस बारे में वामपंथी नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा की पंचायत कार्यालय के सामने ही नाली की हालत काफी खराब है ,गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा है . अगर पंचायत कार्यालय के सामने ही निकासी व्यवस्था की यह हालत है तो अन्य क्षेत्र में क्या होगा यह समझ जा सकता है. यह सवाल खड़ा होता है की निकासी व्यवस्था के लिए या नालियों के साफ सफाई के लिए जो पैसा आ रहा है वह पैसा कहां जा रहा है.उन्होंने इस क्षेत्र के सभी नालियों की ठीक से साफ सफाई करने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ टीएमसी के नेताओं के कमरों से खटिया के नीचे से पैसे मिल रहे हैं ,लेकिन बुजुर्गों ,विधवाओं को उनका भत्ता नहीं मिल रहा है, अगर किसी को मिल भी रहा है तो चार-पांच महीने बाद मिल रहा है .इसके खिलाफ भी आज आवाज बुलंद की गई. ग्राम के पास में ही दामोदर नदी है लेकिन इसके बावजूद भी इस क्षेत्र में पानी की भारी कमी है घर-घर पानी पहुंचाने की बात करते हुए रास्तों को खोदा गया घर-घर पानी तो नहीं पहुंचा लेकिन रास्तों की खुदाई हो गई, जिससे लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी ऐतराज जताया , आज 5 साल हो गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी को भी घर नहीं मिला है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक किन लोगों को घर मिला है प्रशाशन उसकी सूची जारी करें, और जिन लोगों को अभी तक घर नहीं मिला है उनको फौरन घर उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने मनरेगा परियोजना के तहत लोगों को काम देने की भी मांग की.इन सब मांगों के समर्थन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान से मुलाकात की. वही इस बारे में पंचायत प्रधान मीना धीवर ने कहा कि यहां पर 100 दिनों का काम नहीं 50 दिनों का काम देने की बात कही गई थी और वह जल्द शुरू हो जाएगी. वहीं कुछ लोगों को अभी तक विधवा एवं वृद्धा भत्ता बकाया नहीं मिलने की बात कही गई , इसमें उन लोगों के बैंक अकाउंट में कुछ त्रुटि है उन त्रुटियों का सुधार होने पर उनको पैसा मिल जाएगा ,दूसरी तरफ रास्ता के साफ़ सफाई को लेकर कहा कि लोगों को भी थोड़ा सा सावधान और जागरूक होना पड़ेगा .सफाई कर्मचारी रास्ता और निकासी नालों की सफाई करते हैं, लेकिन फिर लोग गंदगी फेंक देते हैं .उन्होंने लोगों को भी जागरूक होने के लिए कहा दूसरी तरफ रास्तों के मरम्मत को लेकर उन्होंने कहा कि पंचायत की तरफ से पूरे साल रास्तों की मरम्मत की जाती है और भविष्य में भी की जाएगी जब हमने पानी की समस्या को लेकर उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि अपनी एक ज्वलंत समस्या है. उन्होंने बताया कि एगरा इलाके में पानी की समस्या नहीं है, लेकिन इस तरफ पानी की काफी समस्या है. इसके लिए अनुरोध किया गया था कि वैकल्पिक रूप से कभी बल्लभपुर तो कभी एगरा ऐसे करके पानी छोड़ा जाए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. जिस वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने जिला शासक से भी गुहार लगाई है.

0 टिप्पणियाँ