उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी




 कोलकाता (पीबी टीवी) - उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक पद के लिए सभी प्रकार की जटिलताएं दूर हो गई है और एसएससी के द्वारा अग्रिम सूची भी जारी कर दी गई है. आज शिक्षा मंत्री ब्रात्य बासु ने बताया कि शिक्षकों को नियुक्ति के लिए जल्दी काउंसलिंग शुरू की जाएगी। पैनल प्रकाशित होने के बाद पहले चरण की काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लेकर जितने भी जटिलताएं थी, धीरे-धीरे दूर होती जा रही हैं. पहले प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, अब उच्च प्राथमिक शिक्षकों  को नियुक्ति हो रही है. उम्मीद है कि आने वाले समय में लंबित सभी शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। विपक्ष द्वारा विभिन्न कॉलेजों में थ्रेट कल्चर को लेकर लगाया जा रहे आरोपी को संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज में पिछले 7 साल से चुनाव भी नहीं हुआ है. इसलिए तृणमूल कांग्रेस का कोई भी संगठन कॉलेज में नहीं है. ऐसे में थ्रेट कल्चर का सवाल कहां से उत्पन्न होता है. विपक्ष अफवाह फैलाने के सिवा दूसरा कोई काम नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 28 अगस्त को कहा था कि दुर्गा पूजा के बाद कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि आज ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 205 में जयंती है. शिक्षा शिक्षा मंत्री ने कॉलेज स्क्वायर में आज पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर विद्यासागर की प्रासंगिकता हमेशा ही बनी  रहेगी। जरूरत है उनके आदर्शों को अपनाया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा