बोकारो पहुंचे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत, कहा- घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाना जरूरी है




बोकारो - झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को बोकारो पहुंचे। बोकारो हवाई अड्डे पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

 इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और दावा किया कि राज्य में माहौल बीजेपी के पक्ष में है. झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए बीजेपी का सत्ता में आना जरूरी है.

धनबाद में बीजेपी के परिवर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी बोकारो पहुंचे थे. लेकिन धनबाद से निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि झारखंड में माहौल बीजेपी के पक्ष में है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सभा इसका बड़ा उदाहरण है. परिवर्तन की लहर के चलते चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो गये.

बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि जिस तरह से झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है, उससे हम कह सकते हैं कि सनातन धर्म और राष्ट्रवाद खतरे में पड़ जाएगा. असम और बंगाल की तरह अब झारखंड में भी घुसपैठ हो रही है. जिसे रोकने की जरूरत है. इसे रोकने के लिए बीजेपी का सत्ता में आना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि झारखंड के बाद बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर