रानीगंज- रानीगंज त्रिवेणी देवी भलोटिया कॉलेज के एक पूर्व छात्र पर कॉमर्स के एक छात्रा के अभिभावकों ने कॉमर्स प्रथम वर्ष में दाखिला दिलाने के नाम पर उस छात्रा से कॉलेज परिसर में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. शनिवार को उन्होंने कॉलेज के प्रभारी शिक्षक मिलन मुखर्जी को शिकायत पत्र सौंपा. प्रभारी शिक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले को लेकर थाने से संपर्क किया और पुलिस प्रशासन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की जानकारी दी. इस घटना की जानकारी जब रानीगंज थाने के पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर बिकास दत्ता के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल को टीडीबी कॉलेज भेजा और मामले की जांच करने का आदेश दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस की विशेष जांच टीम कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या हुआ, कब घटना हुई और इस घटना में कौन शामिल है. आरोप है हो कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कॉलेज में दाखिला लेने वाली लड़की के साथ एनसीसी बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर गलत व्यवहार किया गया, इसकी शिकायत लड़की के माता-पिता ने की है. फिलहाल पुलिस प्रशासन सभी घटनाओं की जांच कर रही है कि इस घटना से कौन जुड़ा है, इस घटना में असल में क्या हुआ, सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मालूम हो कि छात्रा ने रानीगंज थाने की पुलिस प्रशासन से भी संपर्क किया है. लेकिन जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया, क्या पहले भी ऐसी कोई घटना घटी है इसे लेकर पुलिस असमंजस में है. फिलहाल रानीगंज के टीडीबी कॉलेज परिसर में काफी गहमा-गहमी का माहौल देखा. इस बारे में रानीगंज के विधायक सह कॉलेज के गवर्निंग बॉडी केअध्यक्ष तापस बनर्जी ने कहा कि जिस युवक पर यह आरोप लगी है,वह 5 साल पहले कॉलेज से पास करके निकल चुका है लेकिन अभी भी वह कॉलेज को अपनी जमींदारी समझता है और यहां पर अपना वर्चस्व चलता है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसके खिलाफ इस तरह की शिकायत है मिली है, लेकिन इससे पहले किसी ने भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई. इस युवती ने हिम्मत जुटा के उसके खिलाफ आवाज उठाई और उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने रानीगंज थाना प्रभारी से बात की रानीगंज थाना प्रभारी ने कहा कि वह उस लड़की और उनके अभिभावक को थाना भेज दें और वह इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तापस बनर्जी ने कहा कि यहां पर पुलिस की कोई गलती नहीं है पुलिस समय पर कॉलेज मे दबिश डालती है और बाहरी लोगों को खदेड़ती है, लेकिन पुलिस के लिए हर समय हर जगह पहुंचाना संभव नहीं हो पाता. स्थिति इतनी ज्यादा भयानक हो गई है कि अब कॉलेज में कोई टीचर इंचार्ज बनना नहीं चाहता, क्योंकि टीचर इंचार्ज को इस तरह के तत्व अपमानित करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई टीचर इंचार्ज नहीं बनेगा तो कॉलेज में सारा काम का आज ठप पड़ जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों के पीछे जरूर किसी राजनीतिक शक्ति का हाथ है इसी वजह से यह लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. वहीं इस बारे में कॉलेज के टीचर इंचार्ज मिलन मुखर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली कि किसी छात्र के साथ दुर्व्यवहार हुआ है उन्होंने इस बात की जानकारी रानीगंज थाना को दिया. उन्होंने कॉलेज परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज दिखाया. कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी की संख्या बढ़ने पर भी विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पैसे के लेनदेन के बारे में उनको नहीं पता हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि आरोपी का नाम क्या था. दूसरी तरफ इस घटना को लेकर रानीगंज भाजपा मंडल एक अध्यक्ष देव जीत खां ने कहा कि रानीगंज टीडीबी कॉलेज में जो भी घटना घटी है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है .उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस युवक पर इस तरह की घटना को अंजाम देने का आरोप है वह कॉलेज का छात्र नहीं है सबसे पहले इस बात का जवाब तलाश ना होगा कि जो कॉलेज का छात्र नहीं है वह कॉलेज में घुसा कैसे. उन्होंने कहा कि इस तरह से रानीगंज के एक प्रख्यात कॉलेज और रानीगंज की बदनामी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी .उन्होंने 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की वरना चेतावनी दी कि भाजपा इसको लेकर जोरदार आंदोलन करेगी.

0 टिप्पणियाँ