श्री सीताराम जी भवन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत रसामृत सत्र का आयोजन





रानीगंज- श्री श्री सीताराम जी भवन में सप्ताह व्यापी श्रीमद् भागवत रसामृत सत्र का प्रारंभ हुआ. यहां पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक वृंदावन से पधारे वेदव्यास जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित हुए . बाजोरिया परिवार की तरफ से इस श्रीमद् भागवत पाठ का आयोजन किया गया है. आयोजक हैं ओम प्रकाश बाजोरिया,राम गोपाल बाजोरिया, विमल बाजोरिया, सजन बाजोरिया,संजय बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया,पवन बाजोरीया और बजरिया परिवार के सभी सदस्य गण . कथावाचक वेदव्यास जी महाराज श्रीमद् भागवत की महता की जानकारी देते हुए कहा की भागवत हमें जीवन जीने की कला सिखाती है, भागवत की श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भागवत पाठ या कम से कम भागवत का श्रवण जरूर करनी चाहिए.आयोजको ने बताया कि यह कार्यक्रम 11 सितंबर तक चलेगा.यह श्रीमद् भागवत पाठ प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक चल रही है. 5 सितंबर को शोभा यात्रा और श्रीमद् भागवत महात्म्य का वर्णन किया गया,जबकि 6 सितंबर को कुंती स्तृति, परीक्षित जन्म, परीक्षित श्राप, शुकदेव जी आगमन का पाठ होगा. 7 सितंबर को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और श्री नरसिंह अवतार का वर्णन होगा. 8 सितंबर को श्री बली वामन प्रसंग, श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की वर्णन की जाएगी. 9 सितंबर को श्री कृष्णा बाल लीलाएं ,माखन चोरी श्री गिरिराज छप्पन भोग, 10 सितंबर को उद्धव गोपी संवाद, कृष्ण रुक्मणी विवाह का वर्णन होगा, वहीं 11 सितंबर को श्री सुदामा चरित्र शुकदेव जी विदाई, व्यास पूजन और हवन के साथ इस आयोजन की पुर्णाहुति होगी. उसे दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार