रानीगंज - अशोक पल्ली कॉलोनी इलाके में रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना रानीगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर डाउन मेन लाइन पर हुई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और उसके घर के सदस्यों ने बताया कि रानीगंज के कीर्तनिया पाड़ा, अन्नपूर्णा लेन, वार्ड नंबर 93 निवासी तारक बाउरी (19) सुबह करीब 9 बजे यह कह कर घर से निकला था कि वह काम पर जा रहा है. हर दिन की तरह रानीगंज के बड़े बाज़ार स्तिथ एक क्रॉकरी की दुकान पर काम करने के लिए वह घर से निकला था, दोपहर के समय कीर्तिनिया पाड़ा इलाके के लड़के अशोक पल्ली यूथ फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे लाइन में कट गया है,. वे जल्दी से रेलवे लाइन के पास गए और देखा कि रेलवे लाइन पर जिस युवक की लाश पड़ी हुई है वह युवक कोई और नहीं बल्कि उनके पड़ोस का ही युवक तारक बाउरी है. स्थानीय लोगों का प्रारंभिक अनुमान है कि तारक बाउरी शायद अशोकपल्ली से कीर्तनिया पाड़ा रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसी समय डाउन मेन लाइन पर ट्रेन आ गयी और उसके शरीर के टुकड़े हो गये. रेलवे पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.


0 टिप्पणियाँ