बंगाल में नहीं थम रहा है महिलाओं के साथ हिंसा, फिर से कोलकाता में मिला महिला का रक्तरंजित शव




 कोलकाता (पी बी टीवी ) | आरजी कर मामले को लेकर पूरे बंगाल के साथ देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लेकिन इसके बावजूद बंगाल में महिलाओं के साथ हिंसा नहीं थम रही  है. कोलकाता में सुबह सात बजे सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है.आनंदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 108 नोनाडांगा सबुजपल्ली क्षेत्र के कैनाल स्थित चीनी मंदिर जाने वाली सड़क पर सुबह-सुबह पैदल यात्रियों ने जंगल में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा  घटना से आनंदपुर में सनसनी फैल गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह सड़क पर चल रहे आम लोगों ने आनंदपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में कुछ पड़ा देखा. पहले तो उन्हें मामला ठीक से समझ नहीं आया. उसने पास जाकर देखा तो एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। खबर फैलते ही स्थानीय निवासी एकत्रित हो गए।

हालांकि, इलाके में किसी ने भी महिला को नहीं पहचाना. थाने में सूचना दी। पुलिस ने जाकर शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई चोटें थीं. शरीर लहूलुहान था. पुलिस ने स्थानीय निवासियों से बात की. प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को कहीं और छोड़ दिया गया है.फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है, लेकिन स्थानीय निवासियों का दावा है कि महिला इलाके की मूल निवासी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता