इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की सहयोगिता से साइबर क्राइम की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गयी






 रानीगंज- छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को रानीगंज के सीयारसोल हाई स्कूल परिसर स्थित एक हिंदी माध्यम उच्च बालिका विद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोगिता से जागरूकता शिविर का आयोजन की गयी. इस अवसर पर साइबर सेल के तीन पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक किया. साइबर क्राइम ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर चंदन मिश्रा, इंस्पेक्टर स्वर्णाली पाल, एएसआई शाहनाज खातून ने प्रोजेक्टर की मदद से उन सभी चीजों को समझाया, जिनसे छात्राओं को बचना चाहिए और कौन सी जानकारी नहीं देनी चाहिए.मुख्य रूप से वर्तमान समय में जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए आम लोगों के बीच साइबर जागरूकता कैसे बढ़ाई जा सकती है, यह बात रानीगंज के स्वयंसेवी क्लब संगठन इनरवेल क्लब ऑफ रानीगंज के निमंत्रण पर पुलिस अधिकारियों ने बतायी.इस अवसर इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष जया संथोलिया,सचिव अनुराधा झुनझुनवाला,उपाध्यक्ष नेहा अम्बानी,आईएसओ अनिशा भुवालका, शालिनी चौधरी, अलका खनूजा ने इस जागरूकता शिविर का संयोजन किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर स्कूली छात्राएं साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होंगे तो वे अपने अभिभावकों, स्थानीय निवासियों, युवाओं और दोस्तों को इसकी जानकारी देकर पूरे समाज को जागरूक करने का काम करेंगी. इस बारे में इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष जया संथालिया ने कहा कि आज के जमाने में जब इंटरनेट बहुत जरूरी हो गया है ऐसे में खास करके छात्राओं के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि सोशल मीडिया हो या अन्य कोई इंटरनेट का माध्यम वहां पर कौन सी चीज करनी है और कौन सी चीज नहीं करनी है, क्योंकि इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है. अक्सर हम लोग बिना सोचे समझे किसी को भी ओटीपी बता देते हैं, जो कि नहीं करना चाहिए. इस तरह फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी छात्राओं को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है ,ताकि वह किसी मुसीबत में न पड़ जाए. उन्होंने कहा कि इस स्कूल में इसके पहले भी संगठन की तरफ से कई कार्य किया गया है और आज सोशल मीडिया और इंटरनेट को किस तरह से और अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया जा सके जिस की छात्राओं को कोई नुकसान ना हो इसको लेकर छात्रों को जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि इससे पहले इन छात्रों को लेकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी जागरूक किया गया है. इस बारे में साइबर थाना की एएसआई शहनाज खातून ने कहा कि आजकल इंटरनेट पर बहुत से घोटाले हो रहे हैं इनमें सबसे ज्यादा घोटाले इन्वेस्टमेंट और जॉब को लेकर हो रहे हैं. लोग लालच में आकर किसी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होकर कहीं पर निवेश कर दे रहे हैं, जिससे उनको काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है .उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में अगर आपको जोड़ा जाता है तो पहले उस ग्रुप की सत्यता की जांच कर ले गूगल के सहारे आसानी से यह जांच की जा सकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी सारे घोटाले होते हैं उन्होंने किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से मना किया . आजकल विदेशों से उपहार भेजने के नाम पर भी कई घोटाले होते हैं उनसे भी सावधान रहने की आवश्यकता है. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और इंटरनेट पर आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें. उन्होंने कहा कि यह लड़कियां अभी छोटी है इनको अगर अभी से इन सब चीजों की जानकारी हो तो आने वाले समय में वह इन सब चीजों से बच सकती है और अपने आसपास के लोगों को भी इन सब चीजों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं इसीलिए आज इनर व्हील संगठन के आवाहन पर यहां पर आए हैं और छात्राओं को इन सब चीजों की जानकारी दे रही है. वही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम ऑफिसर सब इंस्पेक्टर चंदन मिश्रा ने कहा कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हर स्कूल में इस तरह के साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि बच्चों को इन सब अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके ताकि वह आने वाले समय में सुरक्षित रह सके उन्होंने कहा कि आर्थिक घोटाले के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जो घोटाले हो रहे हैं उनके बारे में भी आज जानकारी प्रदान की गई और कैसे इन सब घोटारों से खुद को सुरक्षित रखा जाए इसके बारे में भी बताया गया. उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को इन सब चीजों की जानकारी प्रदान की जाए तो वह अपने परिवार को अपने बड़ों को भी इस बारे में जागरूक कर सकते हैं और बहुत जल्दी इन सब चीजों के बारे में समझ में जागरूकता फैल सकती है. इसलिए स्कूलों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.


#innerclubwheel #durgapurpolicecommissionerate #durgapurnews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता