आर जी कर मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल की घटना के खिलाफ टीडीबी कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एक विरोध रैली निकाली




रानीगंज-आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की घटना के खिलाफ आज टीडीबी कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एक विरोध रैली निकाली. शिशु बागान मोड़ से शुरू होकर पीएन मालिया रोड दाल पट्टी रोड होकर थाना रोड होकर नेताजी सुभाष बोस की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. यहां आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, टीडीबी कॉलेज के पूर्व छात्रों में नीलय सरकार, सोमनाथ चटर्जी, अनुपम दे, सागर बनर्जी ,सुखेंदु देवघरिया, रवींद्रनाथ गांधी, दुलाल कर्मकार, संजय प्रमाणिक, सूचेना दास, अफरोज आलम, आरिज जलेश मौजूद थे.इस बारे में नीलय सरकार ने कहा कि जिस तरह से महिला डॉक्टर की हत्या की गई. उसकी जितनी निंदा की जाए कम है .वह अपने कार्य स्थल पर थी, लेकिन कार्य स्थल पर ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकी .उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही थी .इसलिए सबूत के साथ छेड़छाड़ करने के लिए घटनास्थल पर तोड़फोड़ की गई .उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है कि वह इतनी रात में वहां क्या कर रही थी या महिला नाइट शिफ्ट नहीं करेगी लेकिन यह आधुनिक समाज है यहां पर महिलाएं रात में भी नौकरी कर सकती हैं .उनको सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राष्ट्र की है ,और अगर राष्ट्र अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकता तो नागरिक समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करता रहेगा. उन्होंने आशंका जताई कि जांच के नाम पर मजाक चल रहा है और कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार