भाजपा नेता पर महिला का यौन शोषण का आरोप , पुलिस ने किया गिरफ्तार





 कोलकाता : (पी बी टीवी) पानीहाटी में भाजपा नेता पर घर में महिला परिचारिका को बंद कर उसके  साथ यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है। घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी भाजपा नेता की जमकर पिटाई की।  घटना को लेकर  इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। जानकारी के अनुसार  पानीहाटी स्थित नटगर इलाके के बीजेपी नेता स्पंदन दास पर इलाके की एक महिला के साथ  यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया. बताया जाता है  टॉलीगंज की रहनेवाली इस महिला को भाजपा नेता अपने घर परिचारिका का काम करने के लिए लेकर आये थे.  घर लाने के बाद रात भर महिला का यौन शोषण होता रहा. सुबह होने पर महिला किसी तरह घर से भाग गई और आसपास के लोगों को इस बारे में बताया। तभी इलाके के लोगों ने बीजेपी नेता को पकड़ लिया. बीजेपी नेता ने स्थानीय लोगों से बचने की कोशिश की. बीजेपी नेता की सड़क पर पिटाई की गयी। इस घटना से पूरे इलाके में काफी तनाव फैल गया. मौके पर पहुंची घोला थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. आरोपित भाजपा नेता को घोला थाने की पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता