( फोटो --शिशु भगवान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का खूंटी पूजा)
रानीगंज- शिशु बागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी के जन्माष्टमी के पहले खुंटी पूजा किया गया .इस बार इस कमेटी द्वारा इस पूजा का 20वां साल है. इस बारे में क्लब के सदस्य अभिषेक मुखर्जी ने कहा के क्लब की तरफ से इस बार फिर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है .उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से यहां पर क्लब की तरफ से धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है. इस साल भी सभी के सहयोग से यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. आजकल दुर्गा पूजा सिर्फ चार दिन तक सीमित नहीं है. कोलकाता की तरह ही विभिन्न जिलों में भी खुंटी पूजा के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाती है. इस बार क्लब की तरफ से पंचतत्व को दुर्गा पूजा का थीम बनाया गया है. यहां पर पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.उन्होंने बताया कि पूजा के पहले दिन वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है इस बार पूजा का बजट तकरीबन 11 लाख रुपए है. दुर्गा पूजा के आयोजन में थीम की जिम्मेदारी संभालने वाले हरदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले तकरीबन 19 वर्षों से इस क्लब के साथ जुड़े हुए हैं .इस बार पंचतत्व के ऊपर दुर्गा पूजा का थीम बनाया गया है हमारा शरीर जिन पांच तत्वों से बना है उनके ऊपर आधार करके थीम बनाया गया है. लाइटिंग का जो इंतजाम किया गया है वह भी थीम के साथ समन्वय करके किया गया है ,जबकि मूर्ति को पारंपरिक रूप से सजाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह और उनकी पूरी टीम अभी से इस थीम को बनाने में जुट गए हैं. इस मौके पर यहां क्लब के अध्यक्ष गणेश साव ,सचिव गोपी बर्नवाल ,तारा शंकर बोस, तोतोन दत्ता, बाबू बक्शी, शुभेंदु खां, बबलू सिंह, बिरींची राउत ,जयंत घोष, संजय मंडल,प्रदीप मण्डल आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ