रानीगंज शरण्या द्वारा राखी बंधन त्यौहार पर राहगीरों को राखी बांधे गये








रानीगंज-भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार राखी बन्धन पूरे भारत के साथ-साथ रानीगंज में भी धूमधाम से मनाया गया. यहां पर जैसे बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी, ठीक उसी तरह सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के मकसद से रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल की तरफ से पहल की गई. रानीगंज ट्रैफिक थाना में ट्रैफिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में राखी बंधन उत्सव का आयोजन किया गया. यहां पर ट्रैफिक कर्मचारीयों ने एक दूसरे को राखी बांधी और आने जाने वाले लोगों को भी राखी बांधी गई और उनका मुंह मीठा कराया गया .इसके जरिए समाज में एक सौहार्द की भावना विकसित करने की कोशिश की गई.इस मौके पर यहां रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा विशेष रूप से उपस्थित थे .उन्होंने रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी के इस पहल की तारीफ की और कहा कि राखी बंधन एक ऐसा बंधन है जिससे लोगों में भाईचारा बढ़ता है .उन्होंने कहा के रक्षा बंधन का मतलब है कि एक भाई अपने बहन की रक्षा करने की शपथ लेता है आज के दिन पूरे देश में जिस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही है ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्यौहार का महत्व और बढ़ जाता है. दूसरी तरफ रानीगंज के इतवारी मोड इलाके में रानीगंज शरण्या की तरफ से राखी बंधन त्यौहार का आयोजन किया गया. यहां पर संगठन की संस्थापक जुथिका बनर्जी के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने लोगों को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा किया. इस मौके पर जुथिका बनर्जी ने कहा के रक्षाबंधन भाई बहन के सुंदर रिश्ते का नाम है उन्होंने कहा कि आज उनके संगठन की तरफ से राहगीरों को राखी बांधी गई जिससे कि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और लोगों में भाईचारा बढ़े. आज समाज में भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है. कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने सार्वजनिक रक्षाबंधन त्यौहार की शुरुआत की थी उनके मन में भी यही था कि इस पवित्र त्यौहार के जरिए समाज में भाईचारा बढ़े.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता