दामाद पर अपने ससुर के घर में लगाईं आग , एक बच्चे की मौत, कई घायल





  कोलकाता :(पी बी टीवी) दामाद पर अपने ससुर के घर में  आग लगाने का संगीन आरोप लगा है. इस घट्न में एक बच्चे की मौत हो गयी,जबकि कई लोग घायल हो गए।  घटना शुक्रवार रात सागरदिघी ब्लॉक के बहालनगर इलाके में हुई.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दामाद पर अपने ससुर के घर में आग लगाने का आरोप है. इस घटना में 3 महिलाओं समेत कम से कम 6 लोग झुलस गए और एक बच्चे की मौत हो गई.  सागरदिघी के बहलनगर इलाके की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही सागरदिघी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।. बताया जाता है  रमजान सिख अपने ससुर के घर बहालनगर इलाके में गया था. इसके बाद पुराने विवादों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी विवाद के दौरान रमजान शेख ने घर में आग लगा दी.उस आग में आरोपी रमजान शेख समेत करीब 6 लोग झुलस गए. सभी को सागरदिघी थाने की पुलिस ने सागरदिघी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया. इसमें एक बच्चे की सागरदिघी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और गंभीर रूप से घायलों को बहरामपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.सागरदिघी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर