महिला ट्रेनि चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का लगातार विरोध प्रदर्शन रहा जारी, रानीगंज थाना के बाहर किया प्रदर्शन




रानीगंज-कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करके उनकी हत्या किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल में लगातार विरोध आंदोलन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रानीगंज थाने के बाहर प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा . इस मौके पर यहां रानीगंज भारतीय जनता पार्टी मंडल एक अध्यक्ष देवजीत खां, शमशेर सिंह, संदीप गोप ,देव कुमार बोस, बादशाह चटर्जी ,शताब्दी चटर्जी, कदम माझी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे. इस बारे में देवजीत खां ने बताया कि कुछ दिनों पहले कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या की गई थी. इसके विरोध में जब कल कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्वास्थ्य भवन घेराव करने का कार्यक्रम लिया गया था तब पुलिस द्वारा आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई और भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया. इसी के खिलाफ आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी भाजपा की तरफ से थाना घेराव किया जा रहा है. भाजपा उपाध्यक्ष शताब्दी चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से 9 अगस्त को एक महिला डॉक्टर की उनके कार्य स्थल पर हत्या कर दी गई इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, लेकिन उससे भी अफसोस की बात यह है कि प्रशासन द्वारा उसकी सही तरीके से जांच नहीं की गई और मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि जहां पर एक महिला मुख्यमंत्री है स्वास्थ्य मंत्री हैं गृह मंत्री भी महिला है. उस राज्य में अगर एक महिला के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना में न्याय पाने के लिए बंगाल के अलावा पूरे देश के लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है तो इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है लेकिन राज्य सरकार द्वारा जिस तरह से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है उस वजह से सीबीआई को भी मामले की जांच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता