दयटेश्वर मन्दिर में गंगा आरती पर उमड़ी भक्तो की भीड़



 जामुड़िया- शिवपुर स्थित दयटेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार की संध्या बाबा दयटेश्वर धाम मंदिर कमिटी द्वारा श्रावण मास के मौके पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया,जहां जामुड़िया रानीगंज,आसनसोल, दोमहानी, आदि क्षेत्रों सहित आसपास के हजारों लोगों ने इस गंगा आरती में उपस्थित हो कर पुण्य अर्जित किया . इस भाव भक्ति की धारा में इस तरह लोग विभोर थे मानो वो जामुड़िया नहीं यह बल्कि गंगा के किनारे हों. भक्तों का हुजूम और उत्साह देखने लायक था.मंदिर कमिटी के नरेश मेगोटिया ने बतलाया कि यह दूसरा वर्ष था जब फिर से यह आयोजन किया गया और सबसे बड़ी बात हैं कि पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष भक्तों की भीड़ काफी ज्यादा तादाद में थी.आरती उपरांत भोलेनाथ के दरबार में भक्तो के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया. इस मौके पर पुरसोत्तम नाड़, संजय डालमिया, मुन्ना पटवारी, विमल नाड़, घनश्याम जसवाल, सुब्रतो घोसाल,मंदिर के मुख्य पुजारी पार्थो मुखर्जी, महेश सावड़िया, कैलाश सवाड़िया, राजेश शर्मा, संदीप खैतान, अनूप साहुवाला के अलावा काफी संख्या में शिव भक्तो की भीड़ देखी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर