बांकुड़ा : (पीबी टीवी)बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा में भीषण विस्फोट में एक बाइक सवार की मौत हो गई. शुक्रवार की रात जयदेव मंडल नामक बाइक सवार की मौत हो गयी. वह बाइक से सालतोड़ा थाने के लौपहाड़ी इलाके से गुजर रहा था. तभी अचानक विस्फोट हो गया. उसका घर सालतोड़ा पुलिस स्टेशन के झनका इलाके में है। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय निवासियों ने उसे सालतोड़ा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां उसकी बिगड़ती हालात देख कर उसे बांकुडा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए हैं.
अपने एक्स हैंडल पर शुभेन्दु अधिकारी ने लिखा, ''बांकुडा के सालतोड़ा थाने के झनका गांव के रहने वाले जयदेव मंडल और एक अन्य व्यक्ति अपनी बाइक पर डायनामाइट ले जा रहे थे. लेकिन वह फट गया और दो की मौत हो गयी. इसका उपयोग मुख्य रूप से अवैध पत्थर खदानों में विस्फोट करने के लिए किया जाता है। इस पोस्ट में उन्होंने राज्य के डीजी राजीव कुमार और बांकुडा एसपी को भी टैग किया है. ऐसी घटनाओं से बचने और सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
यह विस्फोट कैसे हुआ? पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या शख्स बाइक पर विस्फोटक ले जा रहा था. इस घटना के बारे में इलाके के सत्ता दल के नेताओं ने अब तक मुंह नहीं खोला है.


0 टिप्पणियाँ