महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एवं हत्या तथा नांदुर में आदिवासी महिला की हत्या के खिलाफ में आदिवासी संगठनों द्वारा पंजाबी मोड फाड़ी का किया गया घेराव





 रानीगंज-कोलकाता के आर जी कर कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार रहा हत्या तथा वर्धमान के नांदुर में आदिवासी महिला की हत्या के खिलाफ आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी प्रभारी को आदिवासी संगठनों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में बाँसड़ा एस टी डी क्लब के सचिव संजय हेंब्रम ने बताया कि जिस तरह से कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई और वर्धमान के नांदुर में एक आदिवासी महिला कि उसके घर के सामने हत्या कर दी गई. इसके खिलाफ आज रानीगंज के पंजाबी मोड फांड़ी प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया.उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उसके जितने निंदा की जाए कम है. 9 अगस्त को महिला चिकित्सा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई उसके पास जब 14 अगस्त को पूरे देश की महिलाओं के साथ-साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने महिलाएं अभी जो प्रदर्शन कर रही थी तब तोड़फोड़ की गई. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोनों ही घटनाओं में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए आज यह ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर आदिवासी संगठन के दशरथ कोड़ा, कांति मुर्मू, मोंटू टुडू,जोहरलाल बास्की सहित काफी संख्या में आदिवासी महिला पुरुष मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान