जामुड़िया के सिंघारन एवं अजय नदी को दोहन से बचाने के लिए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया


जामुड़िया:जामुड़िया का लाइफ लाइन कहे जाने वाली सिंघारन नदी एवं अजय नदी को दोहन से बचाने के लिए शुक्रवार को भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थको ने बहादुरपुर स्तिथ बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया . इस दौरान भाजपा नेता सह आसनसोल नगरनिगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सिंघारन नदी को बचाने के लिए अब जनता ने खुद आंदोलन शुरू कर दिया है.उन्होंने एक वर्ष पूर्व जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रशासनिक अधिकारी को सिंघारन नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन किया था, तथा एलान किया था कि अगर इस दिशा में प्रशासन कोई कारवाई नहीं करती है तो आगामी दिनों वृहद आंदोलन किया जाएगा.उन्होंने कहा कि आज के धरने को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है.

बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब जामुड़िया ब्लॉक डेवलपमेंट कार्यालय से कोई समुचित जवाब नहीं मिला तो आज कार्यालय का घेराव किया गया. जितेंद्र तिवारी ने कहा की जामुड़िया के कुछ उद्योगपति नदी की हत्या कर रहे है.अपनी आर्थिक लाभ के लिए उद्योगपति नदी को खा जा रहे है.यहां के फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को काम ना देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है. यहां के लोगों को फैक्ट्री मालिक केवल रोग दे रहे है जिसके कारण लोगों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. जामुड़िया के उद्योगपति स्वयं हजारों हजार करोड़ रोजगार कर रहे है और स्थानीय लोगों को केवल बीमारी दे रहे हैं.



कौन कितना पैसा बना रहा है, इससे उनको कोई लेना-देना नहीं है और न ही कोई आपत्ति है लेकिन कोई अगर देश के कानून की धज्जियां उड़ा कर प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट करके पैसे कमाएगा तो यह वह ऐसा होने नहीं देंगे . नदियों को घेर कर उनकी जमीनों पर अतिक्रमण करके उनके बहाव को बदलकर जिस तरह से जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के कुछ कारखाना मालिक यहां की प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट कर रहे हैं वह ना काबिले बर्दाश्त है . इसके बाद भी अगर चीजें नहीं सुधरी तो भारतीय जनता पार्टी कानून के दायरे में रहते हुए जो भी करना होगा वह करेगी लेकिन किसी भी कीमत पर जामुड़िया के प्राकृतिक संतुलन को बिगड़ने नहीं देगी.  

उन्होंने कहा कि कोलकाता का एक झील ध्वंस करने का प्रयास चलाया जा रहा था जिसका विरोध कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया .श्री तिवारी ने कहा कि 10 दिनों के अंदर प्रशासन द्वारा सिंघारन व अजय नदी को बचाने के लिए प्रयाप्त प्रयास नहीं किया गया तो पर्यावरण विद के द्वारा फिर से नदी का दौरा किया जायेगा.वही इसके बावजूद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो हाई कोर्ट के ग्रीन ट्रिब्यूनल में मामला दायर किया जायेगा . आगामी 12 तारीख को सभी फैक्ट्रियों द्वारा किस तरह से अवैध कार्य किया जा रहा है इसका पूरा ब्यौरा तथ्य सहित पेश किया जाएगा.उन्होने कहा कि भाजपा का यह आंदोलन जामुड़िया के लोगों के हित में है. तृणमूल कांग्रेस अपना सिद्धांत साफ करे के वे लोग अन्याय करने वालो के साथ है या आम जनता के साथ है

इस दौरान भाजपा के मंडल सभापति बृजमोहन पासवान,रमेश घोष, ओबीसी मोर्चा के अमिताभ गोराई,गौतम मंडल,युवा भाजपा नेता विक्की चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

 दूसरी और इस बारे में जामुड़िया पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदिरा बाद्यकर ने कहा कि अब तक किसी ने भी इस क्षेत्र में नदियों पर अतिक्रमण करने को लेकर उनके पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है .अगर ऐसा हुआ तो जरूर जो भी उचित करवाई है वह की जाएगी . फिलहाल इस मुद्दे को लेकर उन्होंने बीएलओ को देखने के लिए कहा है. उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी नदी पर अतिक्रमण करने का अधिकार नहीं है और अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं जामुड़िया के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी अरुणलोक घोष से बात की तो उन्होंने भी कहा कि फिलहाल इस बारे में उनके पास कोई निश्चित जानकारी नहीं है की सरकारी जमीन या नदी पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो जरूर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर किसी के पास भी नदी पर अतिक्रमण करने उसके बहाव को बदलने या उसे अपने क्षेत्र की सीमा के अंदर घुसाने का अधिकार नहीं है ,लेकिन फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं है लेकिन किसी को भी इस तरह से अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा