लगातार 4 घंटे के बारिश से श्रीपुर नेशनल हाईवे 19 हुआ जलमग्न, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी




जामुड़िया- शुक्रवार को लगातार 4 घंटे के बारिश के कारण जामुड़िया बोरो अंतर्गत एक के वार्ड नंबर 10 श्री पूर इलाका नेशनल हाईवे 19 जल मग्न हो उठा. निकासी की व्यवस्था के न होने के कारण यहां अक्सर थोड़े से बारिश में ही जल जमा हो जाती है, जो कई घंटे के पश्चात धीरे-धीरे जल निकासी होने के पश्चात इस स्थान में जमा पानी समाप्त होती है. इस समस्या को लेकर लोगो का आरोप है कि वार्ड 12 का पार्षद द्वारा इस दिशा में अनदेखा किया जा रहा है. इसका हर्जाना भोग रहे है ,श्रीपुर मोड़ के दुकानदार, उनके दुकानों में पानी भर जा रहा है . उनकी रोजी रोटी पर पड़ रहा है . लगभग 2 वर्षो से लोग इस समस्या से जूझ रहे है.जबकि यह श्रीपुर मोड़ से श्री पुर गाँव को जाने वाली मुख्य सड़क है जहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं और सभी को इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता हैं . अगर लगातार दो से तीन दिन बारिश हो जाए तो श्रीपुर मोड़ तालाब के रूप में नजर आने लगती है तब लोगों को इस सड़क में ठेहुना भर पानी से सड़क पार करना पड़ता है .इस सड़क से रोजाना बड़ी-बड़ी वाहनों का आवागमन है,पास ही डीवीसी मोड के समीप कई बड़े कारखाने हैं जैसे की आरती बिस्किट कारखाना, केडिया आयरन मिल , ओम फ्लोर मिल और आसनसोल स्टील कास्टिंग कारखाना इन सभी कारखाने के बड़े-बड़े ट्रक और लोड होकर इस श्रीपुर सड़क से होकर गुजरती है. हालांकि इस विषय को लेकर वार्ड संख्या 12 के पार्षद समरजीत गोस्वामी उर्फ़ (राजू ) ने बताया की श्रीपुर मोड़ पर जो कलवर्ट बना है ,बहुत छोटा है जिसके कारण वहां पानी भर जाता है, यह कलवर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर है, नेशनल हाईवे का दायित्व बनता है कलवट को बनाने का, कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है फिर भी वे लोग इस कलवर्ट को बनाने को तैयार नहीं है, अगर हम कलवट बनाने का कार्य शुरू करते हैं तो राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के अधिकारी बनाने नहीं देते हैं . आज हम इस विषय को लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के पास गए थे उन्होंने जल्द इस कार्य को शुरू करने के लिए कहा है शनिवार को नगर निगम के इंजीनियर आकर इस कार्य को शुरू करवाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा