कोलकाता (पीबी टी वी ) : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के तांडव से झाड़ग्राम जिले के जंगल लगुना गांवों के निवासी दहशत में हैं। शुक्रवार देर रात हाथियों के एक समूह ने झाड़ग्राम ब्लॉक के कुंडोलडीही गांव में एक घर, पानी की लाइन, आम के बगीचे में जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के निवासी हाथियों के हमले से काफी भयभीत हैं.

0 टिप्पणियाँ