जामुड़िया-जामुड़िया के तालतोड़ ग्राम स्तिथ एक तालाब में अनियंत्रित हो कोयला से लदे डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कोयले में छाई मिलावट करके कहीं अन्य जगह ले जाया जा रहा था, रात के अंधेरे में इन अवैध कोयला इस रास्ते ले जाया जाता है. कुछ कोयला माफिया इस क्षेत्र में सक्रिय है,भारी वाहनों के आवागमन से इलाके का रास्ता टूट रहा है. बार-बार जामुड़िया थाना पुलिस बोलने पर भी इस पर कार्रवाई नहीं होती है. तालाब के मछली खेती करने वाले व्यक्ति ने बताया कि छाई एवं कोयला के तालाब की सभी मछलियां मर चुकी है तालाब का पानी भी दूषित हो चुका है .ग्राम के लोग इस तालाब में स्नान करते है, अब गांव वालों को पानी की किल्लत की सामना करना पड़ेगा. इस दुर्घटना की वजह से उनका काफी नुकसान हुआ है. यहां पर एक गड्ढा है जो कि तकरीबन डेढ़ फुट गहरा है और इसी रास्ते के ऊपर से 60 - 70 टन लोड लेकर ट्रक आना जाना करते हैं जिस वजह से यहां पर अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है . इससे पहले कई बार इन भारी गाड़ियां को चलने से मना किया गया है, लेकिन फिर भी गाड़ियों का परिचालन बेधड़क होता है. .उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी. इस क्षेत्र के एक और निवासी जनार्दन गोस्वामी ने कहा कि वह फिलहाल बाहर रहते हैं उनके यहां पर घर बन रहा है उन्होंने कहा कि उनको पता चला की रात में 3:00 बजे के आसपास यह ट्रक पलट गई ट्रक रास्ते के खराब हालत की वजह से पलटी है उन्होंने कहा कि यह रास्ता गांव का रास्ता है इस पर इतने भारी वाहनों का आने- जाने से जान माल की खतरा बना रहता है,सड़क खस्ताहाल होने के कारण यह हादसा हुआ.इस का विरोध ग्राम वासी ने किया.


0 टिप्पणियाँ