रानीगंज के ऐतिहासिक राज परिवार के पीतल से बने रथ को नए राजमहल से पुराने महल तक खींच कर भक्तो ने लाये




 रानीगंज-रानीगंज के सीआरसोल राज परिवार के पीतल से बने रथ को हजारों भक्तों ने रस्सी खींचकर रथ को नए महल से पुराने महल तक खींचा . चारों ओर रथ खींचने वाले भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. मालूम हो कि रानीगंज के इस प्राचीन पीतल के रथ मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग जुटते हैं. इस रथ के मेले के संबंध में ज्ञात है कि पीतल का यह रथ 99वें वर्ष में प्रवेश किया.प्राचीन काल में सियारसोल राजपरिवार के इस रथ के बारे में जो कहानियां सामने आती हैं, वह यह हैं कि 1925 तक, पुरी के जगन्नाथ देव के रथ की तर्ज पर बनाया गया एक लकड़ी का रथ पुराने महल से नए महल में ले जाया जाता था, बाद में उत्सव के बाद रथ को शाही परिवार के एक हॉल में रखा जाता था.बाद में सीयारसोल शाही परिवार का वह रथ किसी कारण से जल गया था, जिसके बाद सीयारसोल के शाही परिवार के सदस्य प्रमथनाथ माल्या ने कलकत्ता के चितपुर के प्रसाद चंद्र दास से पीतल का रथ बनवाया, जिस रथ के चारों ओर रामायण-महाभारत के विभिन्न देवी-देवता, लीला प्रसंग यानी कृष्ण लीला, विभिन्न कथाएं के मूर्ति रखे गए हैं,लेकिन इस रथ के शीर्ष पर जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा, शाही परिवार के कुल देवता, दामोदर चंद्र जीउ होते हैं.पहले इस रथ को पुराने महल से नए महल में लाया जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस विशाल रथ को नए महल से पुराने महल में लाने का सिलसिला शुरू हो गया है. मुख्य रूप से रखरखाव के लिए, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि रथ के अंदर की कीमती मूर्तियाँ चोरी न हों, रथ को वर्षों तक नए महल के सामने खुले आसमान के नीचे कड़ी निगरानी में रखा जाता है. पुरी की जगन्नाथ देव रथयात्रा के समय से ही यहां भी इस रथयात्रा का आयोजन किया जाता है,और इस रथ यात्रा उत्सव को देखते हुए मेला लगता है, जहां प्राचीन काल में खेती के लिए आवश्यक सभी सामग्रियां हर साल इस रथ मेले में नियमित रूप से मिलती हैं. इसके साथ ही इस मेले में विभिन्न आधुनिक वस्तुएं, महिलाओं के विभिन्न कॉस्मेटिक और सजावटी सामान सहित विभिन्न पेड़ पौधे और अचार की दुकानें भी लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, और इन सबके साथ ही मेरी गो राउंड समेत विभिन्न फूड स्टॉल खाने के शौकीनों को आकर्षित करते हैं.मालूम हो कि यह मेला आठ दिनों तक चलेगा. इस बार भी इस रथ मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दिन हजारों भक्तों ने रथ की रस्सी खींची और पीतल के रथ को काफी दूर तक ले गए. वहीं इन सभी पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मेला परिसर की कड़ी निगरानी की है. 

#####फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता