आसनसोल होलसेल वेजिटेबल वेलफेयर मर्चेंट एसोसिएशन के एक के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की




आसनसोल-आसनसोल होलसेल वेजिटेबल वेलफेयर मर्चेंट एसोसिएशन के एक के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने होलसेल मंडी को आसनसोल बाजार से हटकर काली पहाड़ी के पास स्थानांतरित करने के मुद्दे पर बातचीत की. इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते संगठन के सेक्रेटरी राजीव सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह कहा जा रहा था की होलसेल मंडी को आसनसोल बाजार से हटकर काली पहाड़ी इलाके में स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है इसे लेकर उन्होंने राज्य के मंत्री को भी पत्र लिखा था .उन्होंने इस बारे में जिला शासक से बात करने के लिए उन्हें सलाह दी थी. इसके बाद संगठन की तरफ से जिला शासक को पत्र लिखा गया था. आज जिला शासक दफ्तर से संगठन के अधिकारियों को बुलाया गया. उन्होंने बताया कि संगठन के अधिकारियों ने जिला शासक से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द काली पहाड़ी इलाके में मंडी के लिए जगह प्रदान की जाए. इस पर जिला शासक ने कहा कि बहुत जल्द यह काम किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने लगभग 2 साल का समय मांगा .हालांकि संगठन की तरफ से अनुरोध किया गया कि जितना जल्दी हो सके उन्हें 5 एकड़ के लगभग जमीन प्रदान की जाए ताकि वह यहां पर होलसेल मंडी बना सके, वहीं आज आलू व्यापारियों के संगठन की तरफ से भी जिला शासक से मुलाक़ात की गई .इस दौरान यह फैसला हुआ कि बाजारों में आलू की कमी को देखते हुए सरकार द्वारा कोल्ड स्टोरेज से अस्थाई तौर पर व्यापारियों को आलू उपलब्ध कराया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता