सेनको गोल्ड शो रूम में डकैती के दौरान गोली चलाने की घटना को लेकर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जांच के लिए बैठक की गई




जामुड़िया-श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी द्वारा रानीगंज के सेनको गोल्ड आमद डायमंड शो रूम में  हुए डकैती के दौरान गोली चलाने की घटना को लेकर मंगलवार को एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विकास दत्ता की अध्यक्षता में रानीगंज के पंचायत समिति के सभागार में जांच के लिए बैठक की गई.  इस बैठक में एसीपी सेंट्रल दो बिमान मिर्धा, रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त डकैती वाले दिन शोरूम में मौजूद कर्मचारी,मौजूद ग्राहक तथा घटना से जुड़े कई प्रत्यक्षदर्शी को बुलाया गया था इसके अलावा रानीगंज थाने के अन्य पुलिस अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे .यहां पर उस दिन किन परिस्थितियों में उन्होंने गोली चलाई थी उस पर जानकारी ली गई और इस आंतरिक बैठक की रिपोर्ट जिला शासक को भेजी जाएगी. हालांकि पहले यह कहा गया था कि इस पर एक जन सुनवाई होगी लेकिन इस दिन ना तो बाहर के किसी व्यक्ति को और नहीं मीडिया को इस बैठक में प्रवेश की अनुमति दी गई थी.दरअसल इस तरह की घटना के पश्चात पुलिस एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट इन्क्वारी के तहत यह बैठक की गयी थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन