श्री सीताराम जी मंदिर ल में श्री राधा रानी विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उद्घाटन



रानीगंज-श्री सीताराम जी मंदिर ,रानीगंज कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण में श्री राधा रानी विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उद्घाटन किया गया. ब्रह्मानंद कृष्ण कुंज के कुंज अध्यक्ष ब्रह्मचारी देवानंद जी महाराज के करकमलों से यह उद्घाटन संपन्न हुआ. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राधे-राधे बोलने के पीछे माना जाता है कि राधे-राधे बोलने या राधा नाम का जाप करने से भगवान श्री कृष्णा उस मनुष्य से प्रसन्न होते हैं. ऐसे में उसे मनुष्य के जीवन में परम सुख की अनुभूति होती है .इसके साथ ही राधा नाम के जब से उस मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. राधा नाम अपने आप में ही एक सिद्ध मंत्र है. ऐसी मान्यता है कि राधे-राधे बोलने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और तो और राधा नाम जपने से व्यक्ति को उसकी मृत्यु के बाद जन्म मरण के चक्र से भी मुक्ति मिल जाती है .वही इस मौके पर कमेटी के सचिव प्रदीप सरायां ने कहा कि रानीगंज शहर का यह ऐतिहासिक मंदिर है. राधा मां की मूर्ति की स्थापना के संदर्भ में उनका कहना है कि यहां अन्य देवी देवताओं के साथ भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति थी लेकिन राधे मां की मूर्ति नहीं थी, जिस वजह से भक्तों को कुछ कमी महसूस हो रही थी .कार्यक्रम के बारे में अध्यक्ष विमल बाजोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 15 जुलाई 2024 रोज सुबह 8:00 बजे से पूजा का आयोजन होगा. शनिवार 13 जुलाई को शाम 6:30 बजे से हरिराम संकीर्तन का आयोजन होगा श्री ब्रह्मचारी देवानंद और संप्रदाय द्वारा हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होगा .14 जुलाई को शाम 6:30 बजे से श्री संतोष भाई जी के सानिध्य में श्वेता रुनझुन और मंदिर महिला समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा 15 जुलाई को श्री राधा रानी विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शाम 4:00 बजे होगा ,उसके पूर्व माता राधा द्वारा नगर परिक्रमा की जाएगी.उसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक आकाश परिचय भजन प्रस्तुत करेंगे .कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने बताया की विधि के अनुसार पालकी से नगर परिक्रमा के साथ राधा मां को स्थापित किया जाएगा.लगभग 125 वर्षो के पश्चात देवी राधा यहां विराजेंगी.कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बगड़िया, विजय छवछारिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन